{"_id":"6aad70f91cf78f3f3d04ab1c","slug":"intoxicating-medicines-being-sold-without-bills-seized-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-165764-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिना बिल बेची जा रही नशे की दवाएं, जब्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिना बिल बेची जा रही नशे की दवाएं, जब्त कीं
विज्ञापन
गुलावठी में मेडिकल स्टोर पर जांच करते औषधि निरीक्षक। स्रोत : औषधि विभाग
बुलंदशहर/गुलावठी। गुलावठी में ऐश्वर्य मेडिकल स्टोर पर नशीली दवा बेचे जाने की शिकायत पर औषधि विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम को मेडिकल स्टोर पर नशे में प्रयोग आने वाली करीब 18 हजार रुपये की दवाएं बरामद हुई। जिन्हें जब्त कर मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया है।
पांच दिन में दवाओं का बिल न दिखाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
गुलावठी के सैदपुर रोड पर ऐश्वर्य मेडिकल स्टोर संचालित है। मेडिकल स्टोर पर किसी ने नशे की दवा बेचे जाने की शिकायत की। औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि ऐश्वर्या मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर पुलिस संग संयुक्त निरीक्षण किया।
मेडिकल स्टोर में ट्रामाडोल कैप्सूल व एक अन्य दवा के इंजेक्शन रखे मिले। इनका बिल मांगे जाने पर संचालक बिल नहीं दिखा सका।
करीब 18 हजार रुपये की दवाइयां सीज कर दी हैं। साथ ही नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। संचालक को बिल दिखाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बिल न दिखाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया है। जांच होने तक मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद व बिक्री बंद रहेगी।