फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I haven't reached a settlement; I am preparing to go to court: Digvijaya

मैंने नहीं किया समझौता, कोर्ट जाने की कर रहा तैयारी : दिग्विजय

Fri, 18 Sep 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
I haven't reached a settlement; I am preparing to go to court: Digvijaya
साथी मोहित जाटव के दावे को नकारा, फेसबुक पर लाइव आकर भी दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। निवर्तमान एसएसपी और सिविल लाइन थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर पिटाई और दो किसान नेताओं को नचवाने के आरोप में फिर से नया मोड़ आया है। किसान नेता दिग्विजय भाटी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने न तो कोई समझौता किया है और न ही कोई शपथ-पत्र दिया है। जबकि समझौते का दावा करने वाले उनके साथी मोहित जाटव ने उन पर सवाल खड़े करते हुए जल्द पुलिस अधिकारियों को नई शिकायत देने की बात कही है।
भाकियू आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और उसके साथी मोहित जाटव ने आईपीएस अविनाश पांडेय और निरीक्षक अखिलेश गौड़ पर पिटाई और नचवाने का आरोप लगाया था। यह आरोप अविनाश पांडेय के स्थानांतरण के बाद लगाया गया था।
विज्ञापन

दिग्विजय और मोहित का आरोप था कि 19 अगस्त को वह एसएसपी कार्यालय में गए थे। इस दौरान उन्हें पीटा गया। इसके बाद उन्हें एक वाहन से पुलिस लाइन स्थित एसओजी (स्वाट) कार्यालय भेजा गया। यहां इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ व अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटा और खलनायक फिल्म के गाने पर नचवाया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी भानु भास्कर ने मामले की जांच डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहित जाटव ने आरोप लगाया कि दिग्विजय भाटी ने इस मामले में समझौता कर लिया है और पुलिस को शपथ पत्र भी दे दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सहारनपुर डीआईजी कार्यालय से दिग्विजय भाटी के भाई गजेंद्र भाटी के बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया था। दिग्विजय भाटी ने गजेंद्र के बयान दर्ज नहीं कराए और उन्हें पुलिस कार्यालय से वापस भेज दिया था। इसके अलावा गवाह फैसल ने उन्हें बताया है कि उसके नाम से भी शपथ पत्र तैयार करा लिए गए हैं लेकिन उसने हस्ताक्षर नहीं किए


संगठन से कई पदाधिकारियों के इस्तीफे का दावा
मोहित जाटव कहना है कि दिग्विजय भाटी के समझौता करने के बाद उनके संगठन से लगभग 200 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद आदि के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।

दिग्विजय ने माना समझौते के प्रयास हुए
शुक्रवार को दिग्विजय भाटी ने फोन पर और फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि वह इस मामले में दोबारा बयान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कोर्ट जाने के लिए कागज तैयार करा लिए हैं। वह फिर से बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने माना कि इस मामले में समझौते के प्रयास किए गए। कुछ लोगों ने उनसे संपर्क भी किया लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया।


वहीं, इस संबंध में डीआईजी सहारनपुर ने भी जानकारी दी है कि दिग्विजय भाटी ने शपथ पत्र दिए हैं लेकिन वह समझौते के हैं या नहीं। इसकी उन्होंने जानकारी नहीं दी और कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है। वहीं, एडीजी भानु भास्कर का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed