{"_id":"59ee21434f1c1b0d698b7143","slug":"171508778307-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देना बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देना बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
रामपुर में मुख्य राजमार्ग के साथ देना बैंक की शाखा के एटीएम को रविवार देर रात लूटने की कोशिश की गई। लेकिन चोर एटीएम को लूटने में नाकाम रहे। हालांकि एटीएम को भारी नुकसान पहुंचाया है। मामले की छानबीन कर रहे एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे देना बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। लेकिन आरोपी एटीएम से कैश नहीं लूट सके।
सीसीटीवी फुटेज में दो लोग चोरी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेहरे को किसी कपड़े से ढका हुआ था, जिससे उनकी सही तरह से पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई ने बताया कि पुलिस आरोपियों का हुलिया पहचाने में लगी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एटीएम के भीतर लोहे की रॉड और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। देना बैंक शाखा प्रबंधक अरुण कुमारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।