फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona cases decreases in rampur

राहत : कोरोना संक्रमण की जांच बढ़ी पर कम हो गई संक्रमितों की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona cases decreases in rampur
रामपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर निराश करने वाली खबरों के बीच राहत भरी खबर भी आ रही है। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशंकितों की जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 318 रह गई है, जबकि मई माह की शुरुआत में यह आंकड़ा एक हजार के पार था।
विज्ञापन

अप्रैल माह से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तेजी पकड़ने के साथ ही रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही थी। रामपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के साथ 29 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था जो कि अब तक चल रहा है। इस दौरान जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 421 केस मिले थे। मई के शुरुआती सप्ताह तक कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े लेकिन, दस मई के आसपास से लगातार कमी होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना आशंकितों की जांच की संख्या बढ़ने के बाद भी अब नए मामले कम ही सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी महज 26 नए मामले ही सामने आए हैं। जबकि जिले में पिछले माह जहां औसतन रोजाना 1200 आशंकितों की जांच की जा रही थी, वहीं अब रोजाना करीब तीन हजार आशंकितों की जांच की जा रही है। इसके बावजूद नए मामलों की संख्या कम ही आ रही है और पुराने संक्रमित लगातार ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed