फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Road connectivity to several villages on the Topkhana-Pranpur route has been cut off due to water.

Rampur News: तोपखाना-प्राणपुर मार्ग पर पानी से कई गांवों का संपर्क कटा

Tue, 29 Sep 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Road connectivity to several villages on the Topkhana-Pranpur route has been cut off due to water.
रामपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार सुबह तोपखाना-प्राणपुर-बंजरिया-सैदनगर मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भरने से आसपास के कई गांवों का संपर्क कट गया। सड़क पर पानी का बहाव तेज होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे रामपुर आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मार्ग पर पानी आने से चार पहिया और बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। कई स्थानों पर सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ता पार करना मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालक भी जोखिम उठाकर पानी से निकलते नजर आए। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। ग्रामीणों को जरूरी काम, खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए रामपुर पहुंचने में दिक्कत हुई। बारिश और कोसी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी रही। पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद करे प्रशासन : मुस्तफा
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर मार्ग पर पानी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मुस्तफा हुसैन ने बताया कि तोपखाना-प्राणपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज है। इससे क्षेत्र के लोगों का रामपुर से संपर्क प्रभावित हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी के तेज बहाव के बीच मार्ग पार नहीं करने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से राहत कार्य की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed