फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bapu Mall: A challenge for the municipality for nine years... shop auctions to be held again during Navratri.

Rampur News: पालिका के लिए नौ साल से चुनौती बना बापू मॉल... नवरात्र में फिर लगेगी दुकानों की बोली

Tue, 29 Sep 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bapu Mall: A challenge for the municipality for nine years... shop auctions to be held again during Navratri.
रामपुर। एक छत के नीचे रामपुर का पूरा बाजार बसाने का सपना नौ साल बाद भी अधूरा है। तोपखाना रोड पर करोड़ों की लागत से तैयार बापू मॉल आज भी नगर पालिका के लिए चुनौती बना है। दुकानों के महंगे किराये के चलते नीलामी में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि वर्ष 2018 से अब तक 316 दुकानों में से महज 195 का ही आवंटन हो सका है। अब नवरात्र में एक बार फिर दुकानों के आवंटन के लिए बोली लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सपा सरकार के दौरान 2016 में नगर विकास विभाग की सवेरा योजना के तहत बापू मॉल का निर्माण कराया गया था। इसका मकसद शहर के अलग-अलग बाजारों और कारोबार को एक ही परिसर में लाकर व्यवस्थित बाजार विकसित करना था। मॉल में 316 दुकानें और 17 हॉल बनाए गए थे। उम्मीद थी कि यहां बड़ी संख्या में कारोबारी दुकानें लेकर बाजार को नई पहचान देंगे, लेकिन किराए और अन्य शर्तों के चलते यह उम्मीद पूरी तरह परवान नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन

निर्माण के बाद 2018 से बोली शुरू हुई और समय-समय पर दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी कराई जाती रही लेकिन महंगा किराया और अन्य सुविधाएं न होने से लोगों ने बोली में दिलचस्पी नहीं ली। लिहाजा, यह बापू मॉल अब तक नहीं बस सका है। इसमें अभी तक 195 दुकानों का आवंटन हो सका है, जबकि अभी 121 दुकानों का आवंटन रह गया है। इनका आवंटन करने के लिए अब नगर पालिका नवंबर में एक बार फिर बोली लगाएगी, जिसमें यदि लोगों ने रुचि ली तो इनका आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखरखाव के अभाव में उखड़ने लगीं टाइल्स
दुकानों के आवंटन की चुनौती के बीच बापू मॉल की हालत भी खराब हो रही है। लंबे समय से पूरी तरह आबाद नहीं हो पाने और रखरखाव के अभाव में कई जगह फर्श की टाइल्स उखड़ चुकी हैं। भवन के विभिन्न हिस्सों में टूट-फूट भी दिखाई देने लगी है। ऐसे में एक तरफ खाली दुकानों का आवंटन बड़ी चुनौती है तो दूसरी तरफ पहले से बने भवन के रखरखाव पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

2018 से अब तक 195 दुकानों का आवंटन
बापू मॉल में कुल 316 दुकानें और 17 हॉल बनाए गए थे। वर्ष 2018 से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। अब तक 195 दुकानों का आवंटन हो चुका है, जबकि काफी दुकानें अभी भी आवंटन की प्रतीक्षा में हैं। नगर पालिका की ओर से अब नवरात्र में फिर बोली कराने की तैयारी की जा रही है। देखना होगा कि इस बार कितने व्यापारी बोली में शामिल होते हैं और कितनी दुकानों को नया आवंटी मिल पाता है।

कितना है किराया
नगर पालिका के बापू मॉल में मौजूदा समय में दुकानों और हॉल का साइज के हिसाब से किराया है। क्षेत्रफल के हिसाब से 5700 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक इसका किराया है, जबकि हॉल का 1.35 लाख किराया तय किया गया है। इसमें दुकानें बसाने के लिए लोगों का कहना है कि दुकानों का किराया कम किया जाए, जिसके चलते अभी चंद दुकानों के साथ बापू मॉल चल रहा है।


वर्जन-
बापू मॉल की दुकानों का आवंटन समय-समय पर नीलामी बोली कर किया गया है। हमने अब तक 195 दुकानों का आवंटन कराया है, जबकि अभी नवरात्र तक 121 दुकानों का आवंटन करा दिया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed