फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Check the U-DICE number of the school before admission.

Rampur News: दाखिले से पहले चेक कर लें स्कूल का यू-डायस नंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Check the U-DICE number of the school before admission.
रामपुर। नए सत्र में आप यदि अपने बच्चे का एडमिशन किसी स्कूल में कराने जा रहे हैं तो उस स्कूल के बारे में जानकारी जरूर कर लें। उसका यू-डायस नंबर भी देख लें। इसकी अनदेखी न करें यदि ऐसा किया तो आपके बच्चे का भविष्य बर्बाद हो सकता है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को चेताते हुए कहा कि अभिभावक स्कूल का यू-डायस नंबर जरूर चेक कर लें। यदि स्कूल के पास यू-डायस नंबर नहीं है तो वे फर्जी हो सकता है। शासन ने स्कूलों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कई तरीके अपनाए हैं। इसके लिए हर स्कूल का यू-डायस नंबर जरूरी है। कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को यू-डायस नंबर जारी किया है। पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का विवरण भी इसी पोर्टल पर अपलोड होता है, जिस बच्चे का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो जाता है उसके लिए एक पर्सनल एजुकेशन नंबर जारी होता है। यह नंबर बच्चे की पहचान होती है। जब बच्चा स्कूल की पढ़ाई पूरी कर लेता है तो उसकी टीसी पर स्कूल का यू-डायस नंबर तथा बच्चे का पेन नंबर अंकित किया जाता है। इसी के आधार पर बच्चे का दूसरे स्कूल में प्रवेश होता है।
विज्ञापन

बिना यू-डायस नंबर के स्कूलों पर शिकंजा कसा गया है। सभी स्कूलों के लिए यू-डायस नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए अब बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को चेताया है कि वह अपने बच्चे का स्कूल में प्रवेश कराते समय यू-डायस नंबर की अवश्य जानकारी कर लें।
विज्ञापन


--------------
यू-डायस नंबर हर स्कूल के पास होता है। अपने बच्चे का एडमिशन कराने से पहले स्कूल का यू-डायस नंबर भी पता कर लें। यदि स्कूल के पास यू-डायस नंबर नहीं है तो ऐसे स्कूल में एडमिशन न कराएं और इसकी शिकायत करें। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed