फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cheating of seven lakhs in the name of getting a job in the army

Rampur News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating of seven lakhs in the name of getting a job in the army
रामपुर। मिलक में सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी है,जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिर्रा गांव निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट बैंक में कार्य करता था। उसके गांव निवासी ओमवीर ने उससे कहा कि वह उसकी आर्मी में नौकरी लगवा देगा। गांव का होने के कारण उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। ओमवीर पिछले वर्ष अगस्त महीने में उसे मुरादाबाद की आदर्श कालोनी निवासी महिला एकता और अंकुर कुमार से मिलवाया। तीनों ने उससे कहा कि नौकरी लगवा देंगे तुम्हें कुछ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वह उनकी बातों पर सहमत हो गया। उसने ओमवीर, एकता, अंकुर कुमार और निधि कलखोर के खातों में विभिन्न तिथियों में सात लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

चारों के बैंक खातों में रुपए जमा करने के बाद उसकी नौकरी नहीं लगी। उसने उन लोगों से नौकरी दिलाने के लिए कहा तो वह उसे तारीख पर तारीख देकर टाल मटोल करते रहे। इस वर्ष फरवरी को उसने नाराजगी दिखाते हुए अपने रुपए वापस मांगे। उन लोगों ने उसे डेढ़ लाख रुपए यह कहते हुए वापस कर दिए कि वह जल्द ही उसके सारे रुपए लौटा देंगे। लेकिन उनके द्वारा तय की गई समय सीमा बीत जाने के बाद भी उसका पैसा नहीं दिया। पैसा वापस मांगने पर उसे और उसके परिवार को भी धमकियां दीं। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed