{"_id":"695985793043ecbd07073034","slug":"challan-of-a-dozen-vehicles-parked-in-the-chc-premises-rampur-news-c-282-1-smbd1029-161318-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीएचसी परिसर में खड़े एक दर्जन वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीएचसी परिसर में खड़े एक दर्जन वाहनों का चालान
Sun, 04 Jan 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
स्वार। शनिवार को सीएचसी परिसर की अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस ने सख्ती बरती। इस दाैरान एक दर्जन वाहनों का चालान काटा। इस कार्रवाई से अवैध पार्किंग करने वालों में खलबली मच गई।
अनाधिकृत पार्किंग को लेकर बाजार के दुकानदारों को भी आगाह किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इसके चलते अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण रोगियों, तीमारदारों और एंबुलेंस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को नो-पार्किंग में गाड़ी न खड़ी करने की चेतावनी दी गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। शनिवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सीएचसी परिसर व आसपास नो-पार्किंग में खड़े करीब एक दर्जन वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद सीएचसी परिसर में कुछ हद तक व्यवस्था बहाल हुई है।
विज्ञापन
सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध पार्किंग को अतिक्रमण की श्रेणी में माना जाएगा। चेतावनी दी है कि आगे भी अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल ने बताया कि अब अवैध तरीके से वाहन खड़े होने की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन से की जाएगी।