{"_id":"602988068ebc3ee96d15568e","slug":"candle-march-paid-tribute-to-the-martyrs-of-pulwama-attack-rampur-news-mbd3796286165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
रामपुर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने देश सुरक्षा, खुशहाली और अखंडता की कामना की। इस अवसर पर संजीव बालियान, विरेंद्र सिंह यादव, होरीलाल, मोहम्मद तालिब, अमृतपाल भिंडर, सुधीर, हरपाल सिंह, भगत सिंह, रविंदर सिंह, रिजवान अली आदि शामिल रहे।
इसके साथ ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि पर बने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मेरठ प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस, शिवकुमार शर्मा, पारस मणि वशिष्ठ, अभिषेक सिंह, विवेक यादव, विनय शर्मा, टिंकू आर्य, सर्वेश कुमार, सोनू आदि उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर कजरिया गांव में युवा कल्याण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनको समर्पित एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें डॉ. सऊद हसन द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर श्याम सुंदर जैन, चैन सिंह, अरविंद सक्सेना, सौरभ आदित्य, निखिल दिवाकर, मनी सेठी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।