फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp leader told

युवाओं के सहारे सूबे में लहराएगा बसपा का परचम

Thu, 03 Nov 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/स्वार रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/स्वार रामपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
bsp leader told
बिलासपुर में बसपा के पश्चिमी उप्र प्रभारी मुस्लिम समाज अफजल सिद्दीकी का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।

विज्ञापन

बसपा के मुस्लिम समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अफजल सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं के सहारे ही प्रदेश में बसपा का परचम लहराएगा। परिवार के झगड़े में सपा का वजूद खत्म हो गया। भाजपा ने जनता को ठगा है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अफजल सिद्दीकी ने बुधवार को बिलासपुर की राधे निवासी कालोनी और चमरौव्वा के बिजड़ा गांव  में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा की लड़ाई सभी के सामने जगजाहिर है। आपसी झगड़े में सपा का वजूद खत्म हो गया। प्रदेश की जनता  बसपा से ही उम्मीदें लगाई बैठी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सहारे ही मायावती पांचवी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।
विज्ञापन


 कांग्रेस डूबता जहाज है जो खटिया पर आ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे किए। सत्ता हथियाने के बाद जनता को भूल गई। जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। लिहाजा जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से  बदला जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि चमरौवा के विधायक अली यूसुफ  अली ही विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी होंगे। अफवाह उड़ाने वालों का मकसद पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने मोहसिन खां, मीर रजा आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सम्मेलन में चमरौवा के विधायक के विधायक अली यूसुफ अली, डीसीपी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल, बिलासपुर के प्रत्याशी प्रदीप गंगवार, शाहबाद प्रत्याशी राधेश्याम राही, डा. तनवीर खां, शांति प्रसाद सागर,  प्रमोद निरंकारी, संतोष शर्मा, फरहत खां, उर्फ हाजी शब्बन, मुरशद पाशा, माहिर खां, गजाली खां, सिरोज राम सागर, रामजीवन गौतम, आकिल चौधरी, महबूब अली, राजेश प्रकाश सैनी, ओमप्रकाश कश्यप, रामौतार कश्यप, हबीबउर्ररहमान, नावेद कुरैशी, रमेश गंगवार, राजपाल सागर भी थे। संचालन माहिर खां व हबीबउर्ररहमान ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed