फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Brother-in-law entered the house and attacked brother-in-law with a knife, report filed against three

Rampur News: जीजा ने घर में घुसकर साले पर चाकू से बोला हमला, तीन पर रिपोर्ट

Sun, 29 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law entered the house and attacked brother-in-law with a knife, report filed against three
बिलासपुर (रामपुर)। रुपयों के लेनदेन के विवाद में जीजा ने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर साले को जमकर पीटा। आरोप है कि विरोध पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर तीनों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव नगरिया कलां का मजरा निवासी महेंद्र पाल राठौर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव महतोष निवासी जीजा भगवत सरन से रुपयों के लेनदेन में विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम उसका जीजा अपने साथी नंदलाल व सतनाम सिंह निवासी ग्राम महतोष के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी व पुत्री मौके पर पहुंचीं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर घटना की तीनों लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed