{"_id":"590a2c324f1c1bcc3a4448be","slug":"bjp-workers-anoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के ‘डायनामाइट’ बयान पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के ‘डायनामाइट’ बयान पर भड़के भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 04 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में एसपी से मिलने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा जौहर विश्वविद्यालय को डायनामाइट से उड़ाने के बयान पर भाजपाई भड़क गए हैं। उन्होंने आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इसको लेकर भाजपाइयों ने एसपी से मुलाकात की। साथ ही इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच एएसपी तारिक मोहम्मद को सौंपी गई है।
दो दिन पहले पूर्व मंत्री आजम खां ने कब्जा करने के बात पर जौहर विश्वविद्यालय को डायनामाइट सेउड़ाने की बात कही थी। इस बयान को विरोधियों ने गंभीरता से लिया है। भाजपाइयों ने भी तेवर कड़े कर दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार के नेतृत्व मे भाजपाई बुधवार को एसपी से मिलने पहुंचे,जहां उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपा। एसपी को सौंपे ज्ञापन में भाजपाइयों ने आजम खां के बयान पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
कहा कि सरकारी गेस्ट हाउस व विश्वविद्यालय को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दी है। आजम की इस धमकी से राजकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच सकता है। कहा कि जो कि धारा चार विस्फोटक अधिनियम के तहत आता है। इसके तहत मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा मोहन कुमार लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राजीव मांगलिक, पातीराम लोधी, अजय तिवारी, राकेश मिश्रा, प्रेमपाल सैनी आदि मौजूद रहे। एसपी केके चौधरी ने बताया कि एएसपी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन