फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhudasi village dispute: Three arrested in dispute over song related to Baba Saheb, tension in area

भुड़ासी गांव विवाद: बाबा साहब से जुड़े गाने के विवाद में तीन पकड़े, इलाके में तनाव, बरात के बीच हुआ था पथराव

Wed, 14 May 2025 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद/ रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद/ रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 05:02 PM IST
सार

रामपुर के भुड़ासी गांव में आंबेडकर से जुड़े गाने बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। बरात के बीच पथराव मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को जेल और दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस इलाके में गश्त कर रही है।

विज्ञापन
Bhudasi village dispute: Three arrested in dispute over song related to Baba Saheb, tension in area
भुुुुड़ासी गांव में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

भुड़ासी गांव में बरात चढ़त के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने आठ आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने जेल जबकि दो नाबालिगों को मुरादाबाद बाल सुधार गृह भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


भुड़ासी गांव में दलित समाज के धर्मवीर की बेटी की शादी में गांव के दूसरी जाति के लोगों ने बाबा साहब के गाने बजाने और बरात का विरोध करते हुए धर्मवीर को जातिसूचक शब्दों साथ अपमानित किया था। उसके बाद आरोपियों ने हथियारों और लाठी-डंडे लेकर बरातियों को दौड़ा दिया था। प्रकरण में दूसरी जाति के लोगों पर पत्थरबाजी करने के भी आरोप लगे थे।
विज्ञापन


इस प्रकरण में वादी धर्मवीर ने ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी विद्यासागर मिश्र ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दरोगा मचल सिंह और अमरपाल को लाइनहाजिर कर दिया था। पुलिस ने प्रकरण में नामजद समेत दो नाबालिग और एक प्रकाश में बालिग सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मुरादाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया। जबकि बालिग आरोपी को जेल भेज दिया है। मंगलवार को भी गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि दो नाबालिग और एक बालिग सोनू को भुड़ासी-शाहबाद रोड स्थित रामदास के ट्यूबवेल के पास से गिफ्तार किया है।

नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को भी पुलिस ने गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

एसपी बोले, रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
भुड़ासी गांव में डीजे और बरात में डीजे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एसपी ने शाहबाद पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दस बजे के बाद बिना अनुमति डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बिना अनुमति के डीजे नही बजेगा।

10 बजे के बाद डीजे बजता हुआ मिला, तो डीजे को सीज करते हुए संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शादी और अन्य कार्यक्रमों में डीजे संचालक पहले आयोजकों के सामने शर्त रखेंगे। शर्ते पूरी होने पर डीजे बजाया जाएगा। जिसकी सूचना पुलिस को भी देनी होगी। कोतवाली प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि डीजे और बरातों में कोई भी भड़काऊ गीत बजता हुआ मिला तो उसकी खैर नहीं है।

भुड़ासी गांव के बवाल के बाद यह बनाई गई शर्ते

  • रात 11 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे
  • डीजे संचालकों को शादी बुकिंग की देनी होगी सूचना
  • धार्मिक और भड़काऊ गीत नहीं बजेगा
  • बुकिंग पर्ची बनाकर नियम शर्तें लिखकर देंगे
  • बाहर से कोई डीजे आकर बजाएगा दो देनी होगी पुलिस को सूचना
  • बिना शर्तों के आयोजक को डीजे बजाने की नहीं मिलेगी अनुमति
  • डीजे के कारण कहीं घटना होती है, तो आयोजकों की होगी जवाबदेही

सपाइयों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात
समाजवादी बाबा साहब आंबेडकरवादी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर भुड़ासी गांव में पहुंचे। इस दौरान रामबहादुर ने कहा कि जाटव समाज की बहन बेटियों की शादी में दूसरी जाति के लोग उपद्रव मचाते हैं। इस दौरान पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनके साथ होने का एहसास दिलाया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ता गोविंद सागर, कृष्ण पाल सागर, योगेंद्र सागर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed