फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   acid thrown on young in dispute

विवाह में हुए विवाद की रंजिश में युवक पर फेंका केमिकल, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
acid thrown on young in dispute
खजुरिया (रामपुर)। विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद युवक ने अपने साथी की मदद से दूसरे युवक के शरीर पर बैटरी में होने वाले तेजाब को फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को बरेली स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं घायल युवक के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहरो गांव निवासी आसेराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र राजीव मौर्य आठ जून को बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में विवाह समारोह में गया था। जहां पर उसका थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी दिनेश कुमार से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार शाम को आरोपी ने अपने भाई अरविंद के साथ मिलकर दुकान से घर की ओर जा रहे उसके पुत्र राजीव मौर्य पर बैटरी में होने वाले तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन परिजन उसे बिलासपुर सीएचसी में ले गये। जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर रात में ही परिजनों ने घायल को बरेली स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं परिजनों का आरोप है मौके से भाग रहे दोनों आरोपियों को गांव निवासी एक युवक ने पकड़ लिया था लेकिन गांव के ही रहने वाले एक अन्य युवक ने दोनों आरोपियों को मौके से भगा दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed