{"_id":"5818dfb44f1c1bab31436826","slug":"accident-beaten-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो दढ़ियाल/टांडा/ रामपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार दंपति और उसके जुड़वां बच्चे घायल हो गए। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। चालक को खींचकर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने चालक और कार को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों कोकाशीपुर इलाज के लिए भेजा है।
मंगलवार को ग्राम चक मुवाना निवासी अशोक अपनी पत्नी मंजू तथा तीन माह के जुड़वां बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। वह गांव से निकला ही था कि टांडा की ओर से तेजी गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर आसपास के गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पीछाकर कार को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध पर चालक को भी बुरी तरह से पीट दिया। जिससे वहां पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस कार समेत चालक को चौकी ली गई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया कार चालक जिला मुुरदाबाद के थाना कुंदरकी निवासी जुल्फकार पुत्र भूरा है। वह किसी काम से कुंदरकी से बाजपुर जा रहा था। हंगामे के बीच लोगों ने घायल दंपति व उनके बच्चों को काशीपुर इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन