फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   छापा मारकर पुष्टाहार पकड़ा, गृहस्वामी गिरफ्तार

छापा मारकर पुष्टाहार पकड़ा, गृहस्वामी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपर/भोट। अधिकारियों और पुलिस ने मंगलवार को बांसनगली में एक डेरे पर छापा मारकर बाल पुष्टाहार के 10 कट्टे बरामद किये हैं। इन्हें शहर बाल विकास परियोजना के गोदाम से खरीदा गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर बाल विकास परियोजना के गोदाम पर मंगलवार की सुबह कार्यकत्रियों को पुष्टाहार बांटा गया था। आरोप है कि इस दौरान पुष्टाहार के कुछ कट्टे ब्लैक कर दिए गए। कट्टे टैंपों में लादकर चमरौवा ब्लाक केगांव बांसनगली में एक डेरे पर रखवा दिए गए। इतनें में परियोजना निदेशक व प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी भानुप्रताप सिंह और पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली। इस पर तुरंत ही परियोजना निदेशक भानुप्रताप सिंह और डीआरडीए केपरियोजना अर्थशास्त्री एके तिवारी बांसनगली पहुंचे। कुछ ही देर में भोट पुलिस भी पहुंच गई। अधिकारियों और पुलिस ने बांसनगली में शीशा सिंह के डेरे पर छापा मारकर पुष्टाहार के10 कट्टे बरामद कर लिए। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने चमरौवा की सीडीपीओ कुसुम लता को भी तलब कर लिया। अधिकारियों और पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसका भतीजा जगपाल शहर से कट्टे खरीदकर लाया था। पुलिस ने शीशा सिंह को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस कट्टों को तांगे में रखकर भोट थाने ले आई। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अर्थशास्त्री और चमरौवा की बाल विकास परियोजना अधिकारी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शीशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुष्टाहार केकट्टों पर रामपुर शहर की मुहर लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed