फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   95 percent electric loss in city aera

शहरी क्षेत्र के 18 फीडरों पर 95 प्रतिशत तक बिजली चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
95 percent electric loss in city aera
रामपुर। शहर के 18 फीडरों पर 95 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय कर्मचारी चोरी पकड़ने में नाकाम रहते हैं। जबकि, विजिलेंस और मेरठ के अफसरों को बड़े पैमाने पर बिजली चोरी मिल जाती है। इससे साफ है कि क्षेत्रीय कर्मचारियों की भी साठगांठ रहती है। लिहाजा, अब विभाग की ओर से तीन माह तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। आलम यह है कि रामपुर शहर प्रदेश के उन चुनिंदा जिलों में शामिल है, जहां सर्वाधिक बिजली चोरी है। हालांकि, विभाग की ओर से नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन स्थानीय कर्मचारियों को बड़ी चोरी नहीं मिलती। ऐसे में अब विभाग की ओर से प्रत्येक बिजलीघर के फीडरों को चिन्हित किया गया है, जहां सबसे ज्यादा बिजली चोरी होती है। इसमें काफी चौंकाने वाली बात सामने आई। शहर के आठ बिजलीघर क्षेत्रों में 18 फीडरों पर 81 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। इसमें सबसे आगे रजा इंटर कालेज और पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र के सबसे अधिक चार-चार फीडर शामिल हैं। ऐसे में विभाग की ओर से तीन माह का विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार की मानें तो तीन माह की चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करने वालों के अलावा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर गंभीरता से निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed