फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जिले में 711 गरीबों को मिले बिजली कनेक्शन

जिले में 711 गरीबों को मिले बिजली कनेक्शन

Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिले में 711 गरीबों को मिले बिजली कनेक्शन
जिले में 711 गरीबों को मिले बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

रामपुर। बिजली विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गरीबों को बिजली कनेक्शन दिए गए। सबसे ज्यादा कनेक्शन रामपुर में बांटे गए। जहां सांसद डा. नैपाल सिंह की मौजूदगी में 327 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। बिलासपुर में 199 गरीबों को कनेक्शन मिले। जबकि शाहबाद में 55 और मिलक में 70 गरीबों को कनेक्शन दिए गए।

जिले में बिजली चोरी रोकने और गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कैंप आयोजित किए गए। बिलासपुर में बिजलीघर पर लगे शिविर में प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक एवं सिंचाई राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख मौजूद रहे। शिविर में सुबह से ही उपभोक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रामपुर में उत्सव पैलेस में कैंप आयोजित किया गया। यहां सांसद डॉ. नैपाल सिंह मौजूद रहे, जहां सबसे ज्यादा गरीबों ने कनेक्शन लिए। शाहबाद में भी बड़ी तादाद में लोग कनेक्शन के लिए पहुंचे। बिजली घर पर लगे शिविर में विधायक राजबाला की मौजूद रहीं। मिलक बिजलीघर पर लगे कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार शामिल हुए। इसके अलावा स्वार में भी 60 गरीबों ने बिजली कनेक्शन कराए। इस तरह जिले में 711 कनेक्शन हुए। साथ ही उपभोक्ताओं को एलईडी बल्बों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed