फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Worker died in a road accident in Delhi

श्रमिक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत

Sat, 03 Oct 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Worker died in a road accident in Delhi
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के डेला गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में अपने साथी को घर भेजने के लिए बस पर बैठाकर वापस आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब मृतक की पुत्री ने अपने पापा से बात करना चाही, तो दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक अपनी बेटी के विवाह के लिए रुपया कमाने दिल्ली गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के डेला गांव निवासी संजय कुमार अग्रहरि (38) पुत्र बजरंगीलाल दिल्ली में रहकर एक दुकान पर नौकरी करता था। अभी एक सप्ताह पहले वह घर से दिल्ली गया था। शुक्रवार की शाम को अपने साथी डीह निवासी सुनील तिवारी को घर भेजने के लिए कश्मीरी गेट पर बस में बैठाने गया था। अपने साथी को बस में बैठाकर वापस अपने कमरे को जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का मोबाइल फोन पुलिस के पास था। इसमें स्क्रीन पासवर्ड लॉक लगा होने के कारण मोबाइल खुल नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मृतक की पुत्री गांव से अपने पापा का हाल चाल जानने के लिए फोन किया। फोन पुलिस ने उठाया और पुत्री से घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने दिल्ली में रह रहे अपने रिश्तेदारों को अवगत कराया। रिस्तेदार शव का पीएम कराने के बाद पुलिस से लेकर जब शनिवार की सुबह गांव पहुंचे, तो घर में कोहराम मच गया।

पत्नी मंजू, पुत्रियों में विधि (19), निधि (16), एक पुत्र प्रियांशू (8) का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी रोते-रोते यही कह रही थी कि इस बार लॉकडाउन में तीन महीने से यही रहे। घर से अबकी यही कह कर गए कि बिटिया की शादी करनी है। कुछ रुपये इकट्ठा कर लें, फिर गांव में ही रहेंगे, लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed