{"_id":"691cd8135f032e0d300c6ca3","slug":"the-litigant-is-upset-due-to-the-non-deployment-of-the-tehsildar-raebareli-news-c-101-1-slp1006-145118-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तहसीलदार की तैनाती न होने से वादकारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तहसीलदार की तैनाती न होने से वादकारी परेशान
Wed, 19 Nov 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। तहसील में पिछले चार माह से तहसीलदार का पद रिक्त है। इस कारण तहसील का अधिकांश कामकाज प्रभावित है। कोर्ट शुरू न होने से फरियादी निराश होकर लौट रहे हैं।तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव का 28 जुलाई को स्थानांतरण हो गया था।
उनके जाने के बाद तहसीलदार की तैनाती नहीं हुई। सरेनी के नायब तहसीलदार शिवम राठौर के पास तहसील का अतिरिक्त कार्यभार है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी के कारण फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार न्यायालय में 67(1) से संबंधित कई वाद लंबित हैं, लेकिन अधिकारी न होने से उनका निस्तारण रुक गया है। मंडल अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से तहसीलदार की तैनाती जल्द करने की मांग की है। संवाद