फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Surging crowd of SP supporters; traffic jam on the highway

Raebareli News: सपाइयों का उमड़ा हुजूम, हाईवे पर लगा जाम

Fri, 25 Sep 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Surging crowd of SP supporters; traffic jam on the highway
रतापुर चौराहा के पास जाम में फंसी एंबुलेंस। 
रायबरेली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत में सपाइयों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। कोई ऐसी जगह नहीं बची, जहां सपा कार्यकर्ता की मौजूदगी न हो। इससे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। पीडीए रथ पर सवार अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के जोश को देख खासे गदगद नजर आए। उन्होंने भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


लखनऊ से बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव का काफिला दोपहर 12:30 बजे चुरुवा पहुंचा। टोल प्लाजा पर उनका पीडीए रथ खड़ा था। अखिलेश रथ पर चढ़े तो जय अखिलेश तय अखिलेश के नारों से सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भीड़ इतनी कि जिधर नजर दौड़ाई गई, उधर केवल लाल टोपी पहने सपा कार्यकर्ता नजर आए। सपा प्रमुख ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन


हाल यह रहा कि तीन किमी दूर चुरुवा पीपलेश्वर हनुमान मंदिर तक पहुंचने में अखिलेश को डेढ़ घंटे लग गए। इतनी भीड़ रही कि अखिलेश मंदिर के भीतर नहीं जा सके। ऐसे में उन्होंने डियोढ़ी पर माथा टेका। मंदिर के पुजारी से भेंट की। इसके बाद दोपहर 2:30 रथ बछरावां चौराहा पहुंचा, इस दौरान हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का काफिला नजर आया। करीब आठ किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ इसके बाद हरचंदपुर दोपहर करीब 2:50 बजे पहुंचा और इस बीच बारिश होने लगी। तेज बारिश के बीच सपाई जय अखिलेश तय अखिलेश के नारे लगाते रहे। बारिश के कारण अखिलेश को रथ के अंदर बैठना पड़ा और वह हाथ हिलाकर सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन करते रहे। शाम करीब चार बजे त्रिपुला चौराहा पर रथ पहुंचा तो ढोल के बीच रथ का स्वागत किया गया।

शाम 4:30 बजे वह रतापुर पहुंचे। इसके बाद 4:45 बजे रथ सारस मोटल पहुंचा। इसके बाद शाम 5:30 बजे जीआईसी मैदान जैसे ही रथ पहुंचा, अखिलेश के समर्थन में नारे लगाए गए। भीड़ इतनी रही कि पुलिस प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए। रतापुर चौराहे पर अखिलेश का रथ जब निकल रहा था तो एक एंबुलेंस फंस गई। किसी तरह पुलिस ने एबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने भी एंबुलेंस को रास्ता देने में मदद की।



दो कार्यकर्ताओं की जेब से पार हो गए रुपये
रतापुर चौराहा पर स्वागत करने आए सपा कार्यकर्ता सनेही गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह कि जेब से 20 हजार 500 रुपये किसी ने पार कर दिए। नितिन दीप सिंह की जेब से आईडी कार्ड और 1500 रुपये निकल गए। दोनों लोगों ने मिल एरिया थाने में शिकायत की है।

रतापुर चौराहा के पास जाम में फंसी एंबुलेंस। 

रतापुर चौराहा के पास जाम में फंसी एंबुलेंस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed