{"_id":"6ab58d174f96b22a67026c5e","slug":"sp-chief-arrived-at-the-public-meeting-venue-four-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-168291-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जनसभा स्थल पर चार घंटे देर से पहुंचे सपा मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जनसभा स्थल पर चार घंटे देर से पहुंचे सपा मुखिया
Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
बछरावां कस्बा में चुरुवा मंदिर में दर्शन करके बाहर निकलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफिला।
रायबरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज का द्वितीय मैदान सुबह से ही खचाखच भर गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तय था लेकिन वह चार घंटे विलंब से शाम लगभग 5:30 बजे पहुंचे। मैदान में भीड़ डटी रही। रुक-रुक कर हुई बारिश ने परेशान किया तो कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों और तख्तियों से सिर को ढक लिया।
सपा मुखिया के पहुंचने तक भीड़ भले ही बारिश से बचने के लिए इधर-उधर जुगाड़ करती नजर आई, लेकिन कोई जनसभा स्थल छोड़कर नहीं गया। सपा मुखिया के आने की आहट लगते ही भीड़ बारिश की चिंता किए बगैर मैदान में डट गई। बारिश होती रही और हर कार्यकर्ता अपने नेता को सुनने के लिए बेताब रहे। करीब पौन घंटे तक अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।