फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rain brings relief from the heat; farmers' faces light up with joyv

Raebareli News: बारिश से गर्मी से राहत, खिले किसानों के चेहरे

Fri, 25 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat; farmers' faces light up with joyv
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बाद में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बारिश होने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। सबसे अधिक फायदा धान की फसल को हुआ है।
विज्ञापन


सुबह से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई दिनों से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी कम हो रही थी और धान की फसल प्रभावित होने की आशंका थी।
विज्ञापन


बारिश से किसानों को आगामी फसल के लिए भी फायदा होने की उम्मीद है। राही ब्लॉक के सैदनपुर गांव निवासी किसान अशोक त्रिवेदी ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे सरसों की बुवाई के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी। समय पर सरसों की बुवाई के लिए खेत में पर्याप्त नमी जरूरी होती है। ऐसे में बारिश आगामी फसल के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले में इस बार एक लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। मौजूदा बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे फसल को पर्याप्त नमी मिलेगी और उत्पादन में भी लाभ हो सकता है। उन्होंने बताया कि बारिश से फसल पर रोगों का असर भी कम होने की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed