{"_id":"6ab58e5d6d003ff8c00add97","slug":"on-one-side-the-victims-on-the-other-the-tormentors-akhilesh-yadav-raebareli-news-c-101-1-rai1002-168288-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ पीड़ित, दूसरी तरफ प्रताड़ना देने वाले : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ पीड़ित, दूसरी तरफ प्रताड़ना देने वाले : अखिलेश यादव
Fri, 25 Sep 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
छजलापुर के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को क्रेन से माला पहनाकर उन
रायबरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में बृहस्पतिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव कहीं लोधी बनाम योगी तो नहीं हो गया है। एक स्पष्ट रेखा खिंच गई है। एक तरफ पीड़ित लोग हैं तो दूसरी तरफ प्रताड़ना देने वाले लोग हैं। जिस रथ से वह आए हैं, वह भारतीय संस्कृति में कुरुक्षेत्र का प्रतीक है और महाभारत से भी जुड़ा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो पीड़ित हैं, वे पीडीए हैं। जो दुखी हैं और जिनका अपमान हो रहा है, वे भी पीडीए हैं। उन्होंने कहा कि जेनजी लोगों ने इन्हें सबक सिखा दिया है और जेन अल्फा भी इनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। प्रताड़ना देने वाले लोग बचने वाले नहीं हैं। वर्ष 2024 में हराया है और वर्ष 2027 में इनका सफाया कर देंगे।
उन्होंने कहा कि ये लोग समझ रहे हैं कि पीड़ा खत्म हो गई है, जबकि इनकी हम लोगों से हजारों साल पुरानी लड़ाई है। इन्होंने समाज में खाई पैदा की है। इनको न केवल हराएंगे, बल्कि समाज में भेदभाव भी खत्म करेंगे। भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले, खासकर मुख्यमंत्री, एकरंगी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बनाने की बात कही और सवाल किया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के साथ क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं के चढ़ावे में चोरी की गई और चढ़ावा चोरी करने के बाद बचने के लिए कहानी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी कभी मंदिर में चोरी नहीं करते हैं।
चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यदि वोटों की डकैती न हुई होती तो वर्ष 2022 में सपा की सरकार बन गई होती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का पूरा भेद खुल गया है। वह कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इतना घटिया काम कभी नहीं हुआ, जितना चुनाव आयोग ने किया है।
महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा को वोट नहीं मिलेगा। आरोप लगाया कि पेट्रोल में मिलावट शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तीन प्रतिशत मिलावट न हो तो पेट्रोल कितना महंगा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी नहीं दे सकी, खाद नहीं दे सकी और पेपर लीक करा दिया। पूरे देश में जो पेपर लीक हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए से घबराई हुई है।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पीडीए के लोगों को सबसे अधिक झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसी को पेशाब पिला दी गई और किसी से थूक चटवाया गया। पीडीए के लोगों के कामों को गैरकानूनी बताकर उन पर बुलडोजर चला दिया जाता है, जबकि सजातीय लोगों के साथ ऐसा नहीं किया जाता। उन्होंने एसटीएफ को सबसे बेईमान बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। यूपी पुलिस को लेकर उन्होंने कहा, ‘हथेली गर्म, पुलिस नरम।’
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे और नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे। आउटसोर्सिंग व्यवस्था को भी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल बीमार हैं। सरकार बनने पर पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को बदला जाएगा।