फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Turtle found in DCM's tool box

Raebareli News: डीसीएम के टूल बॉक्स में मिला कछुआ

Fri, 25 Sep 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Turtle found in DCM's tool box
बछरावां। मौरावां-बछरावां मार्ग पर खालेगांव के पास खड़ी डीसीएम से बुधवार रात अचानक अजीब आवाज आने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। कुछ देर बाद दोबारा आवाज आने पर पुलिस ने गहनता से तलाशी ली तो टूल बॉक्स के अंदर एक कछुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कछुए को तालाब में छुड़वा दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे खालेगांव के पास एक डीसीएम खड़ी थी। अचानक उसमें से संदिग्ध आवाज आने लगी। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची और डीसीएम के आसपास और अंदर जांच की। कुछ संदिग्ध न मिलने और आवाज बंद हो जाने पर पुलिस लौट गई।कुछ देर बाद डीसीएम से फिर आवाज आने लगी। ग्रामीणों ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। इस बार पुलिस ने वाहन की गहनता से तलाशी ली।
विज्ञापन


केबिन और पीछे के हिस्से की जांच के बाद टूल बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर कछुआ मिला। पूछताछ में खलासी मयंक ने बताया कि उसे रास्ते में कछुआ घूमता हुआ मिला था। उसे सुरक्षित रखने के लिए उसने कछुए को टूल बॉक्स में रख दिया था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कछुए को तालाब में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed