फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six suspected discharges admitted in isolation ward, 69 samples negative

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह संदिग्ध डिस्चार्ज, 69 सैंपल निगेटिव

Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Six suspected discharges admitted in isolation ward, 69 samples negative
रायबरेली। कोरोना से जंग में जिले को राहत मिली है। संक्रमित पाए गए मरीजों के परिवार वालों, सगे संबंधित और अन्य संपर्क में आए 69 लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है। किलाबाजार कि युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रखे गए छह लोगों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा बछरावां, ऊंचाहार क्षेत्रों के संक्रमित लोगों के संपर्क में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। एक बच्ची समेत तीन और लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीती 28 अप्रैल को किला बाजार के एक युवक में कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद उसे परिवार के सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर में उसके साथ रहे अन्य संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

बछरावां क्षेत्र के भी संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आशंका थी कि इन सैंपलों पर कुछ लोगों में संक्रमण मिल सकता था, लेकिन 69 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी छह संदिग्धों को घर में क्वारंटीन के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया। एक बच्ची समेत तीन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी जो कोषागार से वेतन प्राप्त करता है, मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। वर्तमान समय में जिले की सीमाएं सील है।
कोई भी शासकीय वाहन शासकीय कार्य के अतिरिक्त परिवहन नहीं किया जाएगा। डीएम शुभा्र सक्सेना ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बचत भवन में कोरोना से जंग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला रेड जोन में शामिल है और लॉकडाउन भी 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वालों को दंडित किया जाए। लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराया जाए।
डीएम ने कहा कि लगातार पॉजिटिव केस न आने की दशा में ही जिले को छूट मिलेगी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि जिले से अब तक 1030 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। 669 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
44 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, इसमें दो मरीज ठीक होने के बाद डिस्पार्च किए गए हैं। 245 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी आना शेष हैं। कोविड-19 के संक्रमण व बचाव के लिए 219 चिकित्सक, 130 स्टाफ नर्स व 438 अन्य स्टाफ सहित 787 लोगों को प्रशिक्षण भी पूर्ण कराया जा चुका है।

सीएमओ ने बताया कि दयानंद पीजी कालेज बछरावां में 150 बेड, गोपाल सरस्वती इंटर कालेज त्रिपुल चौराहा में 40 बेड का संस्थागत क्वारंटीइन सेंटर बनाया गया है। एल-1 कोविड-19 चिकित्सा एवं एल-1 समकक्ष की 320 बेड की इकाई सीएचसी रोहनियां, बटोही रिसॉर्ट और रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed