फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस, जगतपुर में 450 और परशदेपुर में 600 संदिग्ध किए गए पाबंद

Fri, 12 Mar 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली-परशदेपुर (रायबरेली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए जिले की पुलिस न कमर कस ली है। चुनाव में बाधा डालने की आशंका वाले संदिग्ध लोगों को चिह्नित करके पाबंद करने का काम शुरू हो गया है। जगतपुर में अब तक 450 और परशदेपुर में 600 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी के मुताबिक हर बीट के सिपाहियों को पंचायत चुनाव में इस बार शामिल होने वाले लोगों को चिह्नित करके पाबंद करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे लोगों ने चुनाव में अगर किसी भी प्रकार की बाधा डालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक में 39 ग्रामपंचायतों में पंचायत चुनाव होने हैं। इसके अलावा सलोन और डलमऊ ब्लॉक की भी कुछ ग्रामपंचायतें जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में ही शामिल हैं। इन पंचायतों में भी शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी जगतपुर पुलिस की है। सीटों के आरक्षण की सूची फाइनल होने के साथ ही सामने आ रहे दावेदारों को चिह्नित करके उन्हें पाबंद कराया जा रहा है। अब तक कोतवाली क्षेत्र के 450 से अधिक लोगों को पाबंद कराया जा चुका है। चुनाव तक यह संख्या एक हजार से काफी अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 14 ग्रामसभाओं में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव होने है। क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिस ने इन गांवों के करीब 600 लोगों को अब तक पाबंद कर दिया है। चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 600 लोगों को पाबंद किया गया है। संख्या और बढ़ रही है। चुनाव में खलल डालने व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed