फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: गैर इरादतन हत्या में 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। कोर्ट ने मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषसिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। 15 हजार अर्थदंड भी लगाया। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित एससी/एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को सुनाया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाली विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी) अर्चना दीक्षित के मुताबिक मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई हेमराज ने थाना मिल एरिया में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 29 नवंबर 1999 की शाम करीब आठ बजे वादी का भाई उदयराज साइकिल से मैनूपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन

सिधौना स्थित फुलवारी बाग के निकट साइकिल महाबल का पुरवा, अमावां निवासी शिवकुमार मौर्य से टकरा गई। इस पर शिवकुमार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वादी के भाई उदयराज को लात-घूंसों से मारा। इलाज के दौरान उदयराज की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद शिवकुमार मौर्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोषसिद्ध होने पर अभियुक्त को कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed