फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bond of trust strengthened by the *Raksha Sutra

Raebareli News: रक्षा सूत्र से मजबूत हुआ भरोसे का रिश्ता

Thu, 27 Aug 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 27 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The bond of trust strengthened by the *Raksha Sutra
तुलसीपुर। एकल विद्यालय में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का पर्व भावपूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यालय की आचार्या बहनों ने तुलसीपुर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित दर्जनों सब-इंस्पेक्टरों और कांस्टेबलों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों की सुरक्षा और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मॉडर्न विद्यालय के प्रबंधक एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य गांवों के अंतिम छोर तक शिक्षा की अलख जगाना है। कार्यक्रम में तुलसीपुर के 30 गांवों की आचार्या बहनों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आचार्या बहनों का यह स्नेह पुलिस बल को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है। अंचल प्रशिक्षण प्रमुख रामनारायण, संघ प्रमुख रामवृक्ष, सुशील सिंह, निधि तिवारी, सपना, रेनू यादव, मोहिनी गुप्ता, प्रेम कुमारी, मालती, चांदनी, विनीता, प्रियांशु, निर्मला सहित बड़ी संख्या में आचार्या बहनें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed