फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SBI bank manager dies after out-of-control dumper hits bike in Raebareli

रायबरेली: बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एसबीआई के बैंक मैनेजर की मौत; अमेठी के रानीगंज शाखा में तैनात थे

Thu, 27 Aug 2026 09:18 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 09:18 PM IST
सार

रायबरेली में बेकाबू डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एसबीआई के बैंक मैनेजर की मौत हो गई। वह अमेठी के रानीगंज शाखा में तैनात थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
SBI bank manager dies after out-of-control dumper hits bike in Raebareli
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और सुरेश कुमार यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर सुरेश कुमार यादव (43) की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ जिले के अठेहा के रहने वाले थे। अमेठी के रानीगंज स्थित एसबीआई शाखा में बैंक मैनेजर थे।

विज्ञापन


हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर ऐहार टोल प्लाजा के पास हुआ। सुरेश रायबरेली शहर के दूरभाष नगर में किराये के मकान में रहते थे। सुबह करीब 5.00 बजे वह बाइक से लालगंज से रायबरेली जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया। एम्स ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed