{"_id":"6a907351f94311cf02012401","slug":"immense-career-potential-in-sports-mantras-for-success-shared-raebareli-news-c-99-1-slko1018-153916-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खेलों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं, दिए सफलता के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खेलों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं, दिए सफलता के मंत्र
Thu, 27 Aug 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय में अतिथियेां के साथ मौजूद छात्राएं
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बृहस्पतिवार को आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर हॉकी संघ की सचिव रश्मि सिंह और हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून ने छात्राओं से संवाद कर खेल के महत्व और इसमें कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में खेल विशेषज्ञों ने छात्राओं को टिप्स देते हुए बताया कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर तो मिलता ही है, साथ हीं खेल के जरिये कॅरियर को भी मुकाम दिया जा सकता है। खेलों में सफलता के लिए छात्राओं से नियमित अभ्यास और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। छात्राओं ने विशेषज्ञों से खेल और कॅरिअर के संबंध में कई सवाल भी पूछे। विशेषज्ञों ने बच्चों के सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कॅरिअर के विकल्प के रूप में खेलों का करें चयन
- खेल छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भविष्य के कॅरिअर के विकल्प के रूप में भी देखना चाहिए। हॉकी में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के कई अवसर हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के खेल को भी समय देना चाहिए। मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।
- रश्मि सिंह, सचिव बलरामपुर हॉकी संघ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-अनुशासन व निरंतर अभ्यास से मिलती है सफलता
- हैंडबॉल ऐसा खेल है जिसमें छात्राएं अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ सकती हैं। खेलों से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ निर्णय लेने और टीम के साथ काम करने की क्षमता भी विकसित होती है। यदि खिलाड़ी अनुशासन के साथ निरंतर अभ्यास करे तो खेल उपलब्धियां उसके लिए आगे की पढ़ाई और कॅरिअर में नए अवसर खोल सकती हैं।
- हिना खातून, हैंडबॉल प्रशिक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विद्यालय स्तर पर मिले उचित प्रशिक्षण
= खेलों में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। खासतौर पर छात्राओं के लिए खेल आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अच्छा माध्यम है। कई छात्राएं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।
- सलमा खान, प्रधानाध्यापक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्राओं के सवाल, विशेषज्ञों के जवाब
सवाल- क्या खेल को कॅरिअर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी? - पायल, छात्रा
जवाब- पढ़ाई छोड़ने की जरूरत नहीं है। शिक्षा के साथ खेल को समय देकर दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
सवाल- हॉकी में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी क्या है? - अल्का, छात्रा
जवाब- निरंतर अभ्यास, अनुशासन, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण सफलता की कुंजी है।
सवाल- हैंडबॉल सीखने की शुरुआत कैसे करें? - हिना, छात्रा
जवाब- विद्यालय की टीम में शामिल होकर प्रशिक्षक के निर्देशन में नियमित अभ्यास करें और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें।
सवाल- खेल से कॅरिअर में क्या लाभ मिलता है? - मेहनाज, छात्रा
जवाब- खेल उपलब्धियों से सम्मान, छात्रवृत्ति और विभिन्न क्षेत्रों में अवसर मिल सकते हैं।