{"_id":"610ea7b38ebc3e794e6007e1","slug":"lock-down-raibaraily-news-lko5903205145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन बना मजाक, खुली रहीं दुकानें, बेधड़क घूम रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन बना मजाक, खुली रहीं दुकानें, बेधड़क घूम रहे लोग
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान आते-जाते लोग।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार भले ही सतर्कता बरत रही है पर लोग इसके प्रति गंभीर नहीं है। आम दिनों को छोड़िए दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन में गाइड लाइन की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है।
शनिवार को ऐसा ही नजारा लॉकडाउन वाले दिन देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कहीं पर कोई रोकटोक नहीं है। लोग बेधड़क आते-जाते हैं। शहर में कई जगह दुकानें खुली रही। लोगों की भीड़ लगी रही। पहली और दूसरी लहर में काफी लोग जान गवां चुके हैं, इसके बावजूद कोई सबक नहीं ले रहा है।
सुपर मार्केट, सब्जीमंडी और बस स्टेशन के पास पान मसाला की दुकानों और होटलों पर लोगों की भीड़ जमा रही। कई लोग मास्क लगाए तो कई बिना मास्क के बातों में मस्त रहे।
विज्ञापन
सब्जीमंडी, मुंशीगंज कस्बा, डिग्री कॉलेज चौराहा समेत कई जगह कपड़े की दुकानों में आधा शटर खोल कर दुकानदार ग्राहकों के साथ व्यस्त दिखे। फर्राटा भरते लोग इधर-उधर आते जाते दिखे। घंटाघर चौराहे के पास पुलिसकर्मी बिना मास्क के बातें करते दिखे। उसी के बगल में एक दुकानदार झोले में पान मसाला रख बेच रहा था।
वहीं खीरों व सेमरी चौराहे पर कुछ लोग दुकानें खोले रहे। दौरान अधिकांश दुकानदार व खरीददार बिना मास्क के कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिखे। हालांकि अधिकारी इसे नजरंदाज करते रहे। इसी तरह बछरावां, सलोन, डलमऊ व ऊंचाहार में दुकानें खुल रही। लोग बेधड़क बिना मास्क के घूमते रहे।