{"_id":"5e25fa268ebc3e4ae16db2fd","slug":"kanpur-police-seized-robbery-from-bank-of-baroda-locker-raibaraily-news-lko504153523","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की पुलिस ने बैंक आफ बड़ौदा के लाकर से बरामद किया लूट का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की पुलिस ने बैंक आफ बड़ौदा के लाकर से बरामद किया लूट का माल
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर की पुलिस ने सरेनी के कुछ सराफा व्यवसायियों को लूट व चोरी का माल खरीदने के आरोप में दबोचा है। उन्हीं में से एक के लॉकर से पुलिस ने डेढ़ किलो सोना बरामद किया है। घटना की कस्बे में खासी चर्चा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में किसी आईएएस के घर में हुई चोरी का माल बरामद करने के लिए कानपुर पुलिस ने सरेनी थाना क्षेत्र के चंदू का पुरवा निवासी प्रदीप सोनी और अनूप सोनी को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।
इसी क्रम में सूबेदार सिंह का पुरवा मजरे हथनासा निवासी कृष्ण कुुमार सोनी नाम के सर्राफ केे दबोचा। सरेनी के एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कानपुर पुलिस कृष्णकुमार सोनी के लालगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से डेढ़ किलो सोना बरामद करके ले गई है।
विज्ञापन
बैंक के प्रबंधक हुकुम सिंह ने बताया कि कानपुर की पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर लाई थी और उसका लॉकर ऑपरेट किया गया है। प्रबंधक ने अधिक जानकारी के लिए सुबह आने को कहा। घटना की कस्बे में खासी चर्चा है। संवाद