{"_id":"5e2c88858ebc3e8d411b2328","slug":"inspection-raibaraily-news-lko50505334","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को आईजी रेंज एचके भगत ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को आईजी रेंज एचके भगत ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। गंगा यात्रा के दौरान कस्बे के बैसवारा डिग्री कॉलेज खेल मैदान में होने वाली सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आई रेंज एसके भगत ने शाम को सभा स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी नित्यानंद राय, एसडीएम जीतलाल, सीओ आईपी सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।
आईजी ने सुरक्षा के संबंध में एसपी को जरूरी निर्देश दिए। सभास्थल पर मंच के बगल में सूचना विभाग की गंगा यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी का पंडाल सजाया जा रहा है। सभा स्थल पर आने वाले सभी रूटों पर गंगा यात्रा से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाली बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगी देखी जा सकती हैं।
एक ओर कस्बे में आगामी 30 जनवरी को गंगा यात्रा के दौरान होने वाली सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं वहीं दूसरी ओर शनिवार को अपराह्न करीब 2 बजे सीडीओ राकेश कुमार ने गंगा ग्राम कटरा जेनेवा, सिंघौरतारा, खजूरगांव, रालपुर व गेगासों गंगा घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
गेगासों गंगा घाट पहुंचकर गंगा चबूतरा आरती स्थल पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम जीतलाल, उपायुक्त मनरेगा पवन कुमार सिंह, एसडीएम सदर समेत अन्य अधिकारी साथ रहे।