फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Himachal Pradesh Governor said he take darshan of Lord Ram and Hanuman now he will take bath in Mahakumbh

UP News: भगवान राम एवं हनुमान के दर्शन कर लिए...', हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बोले- अब महाकुंभ में करेंगे स्नान

Sun, 19 Jan 2025 08:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अयोध्या से रायबरेली पहुंचकर एम्स में चिकित्सक बेटी से मिलने पहुंचे। वह रात में एम्स में रुके। सुबह मंदिर में माथा टेकने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Governor said he take darshan of Lord Ram and Hanuman now he will take bath in Mahakumbh
राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला शनिवार की शाम रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स में चिकित्सक बेटी से मुलाकात की। इसके बाद रविवार की सुबह प्रयागराज के लिए निकल गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें कुंभ में आमंत्रित किया है। इसलिए, महाकुंभ पहुंचकर स्नान करेंगे। 

विज्ञापन

भगवान राम और बजरंगबली के दर्शन किए

कहा कि महाकुंभ में स्नान का अवसर मिला है। अयोध्या पहुंचकर भगवान राम और बजरंगबली के दर्शन किए है। राज्यपाल एम्स में अपनी बेटी डॉ. प्रीती शुक्ला से मिलने के लिए गत शनिवार की देर रात पहुंचे थे। रविवार की सुबह एम्स परिसर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बेटी डॉ. प्रीती शुक्ला एम्स में डेंटल विभाग में चिकित्सक हैं। वे इससे पहले भी बेटी से मिलने के बाद एम्स आ चुके हैं। गत शनिवार की रात वे एम्स पहुंचे और बेटी के साथ रहकर हालचाल जाना। रविवार की सुबह वह सबसे पहले एम्स परिसर स्थित मंदिर में पहुंचकर माथा टेका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान करने के लिए चले गए

इससे पहले एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। पूजा करने के बाद राज्यपाल प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed