{"_id":"6aaaf063da9e4bcdfe0f400a","slug":"golu-became-dangal-kesari-after-defeating-junaid-raebareli-news-c-101-1-slko1032-167604-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जुनैद को पटखनी देकर गोलू बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जुनैद को पटखनी देकर गोलू बने दंगल केसरी
Thu, 17 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के पूरे नोखेराय मजरे बेहटाकला गांव स्थित भैरवनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित दंगल में कई जिलों से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फाइनल मुकाबला इटावा के गोलू पहलवान और फतेहपुर के जुनैद के बीच हुआ।
दोनों पहलवान करीब 40 मिनट तक एक-दूसरे को चित करने के लिए जोर आजमाइश कर अलग-अलग दांव अजमाते रहे। आखिरकार गोलू ने जुनैद को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। दंगल में अन्य पहलवानों के बीच भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। (संवाद)