फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga Yatra is resolved to make the country: Dr. Dinesh Chandra Sharma

यह यात्रा देश को बनाने का संकल्प है: डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा

Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra is resolved to make the country: Dr. Dinesh Chandra Sharma
लालगंज के बैसवारा डिग्री कॉलेज में गंगा यात्रा जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। गंगा यात्रा में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ रहा है उसे देखकर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश का वातावरण बदल रहा है लोगों की सोच बदल रही है। यह महज यात्रा नहीं देश को बनाने का संकल्प है।
विज्ञापन

हमें अच्छे वातावरण वाला प्रदेेश बनाना है। यही संकल्प लेकर हम इस यात्रा में आए हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश शर्मा गंगा यात्रा के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन

बैसवारा डिग्री कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा से माहौल गंगामय हो उठा है। जीवनदायिनी गंगा ने अरसे से हमारा संरक्षण किया है। आज गंगा मैली हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने उसे निर्मल बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने तय किया है कि गंगा यात्रा में धार्मिक धरोहरों का जीर्णोद्घार भी किया जाएगा। सरकार यह दृढ़ निश्चय है कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाएंगे। मोदी और योगी ने इसके लिए तमाम प्रयास किए हैं।
सीवरेज प्लांट लगाए जा रहे हैं। नालों को डायवर्ट करने का काम किया जा रहा है। गंगा को हम नदी नहीं मानते इसे माता कहकर पुकारते हैं। गंगामाता, गोमाता, धरतीमाता और भारतमाता का चतुष्कोण हमारे जीवन में परिवर्तन लाता है।
सरकार ने निश्चय किया है कि गंगा के किनारे जो जैविक खेती करेगा उसे सरकार अनुदान देगी। नर्सरी लगाने, पौधे लगाने के लिए भी सरकार अनुदान देगी। यह कार्यक्रम अनवरत चलेगा।
यात्रा तय समय से दो घंटे देर से यहां पहुंची। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथन है कि गंगा का कायाकल्प वर्षों से एक चुनौती रहा है। हमने इसे एक मिशन के रूप में लिया है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मां गंगा आस्था का प्रतीक होने के साथ ही देश के विकास और समृद्धि का स्रोत है।
डॉ. शर्मा ने आह्वान किया कि लोग गंगा की स्वच्छता, पवित्रता, अविरलता, निर्मलता को बनाए रखने को आगे आएं। प्रदेश सरकार गंगा के चहुमुंखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
हमें गंगा के तटवर्ती इलाकों में जैविक खेती, गंगा पार्क, गंगा मैदान, गंगा तालाब, रोजगार और खेलो इंडिया के तहत विकास करना होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा को तमाम आर्थिक प्रयोजनों से भी जोड़ा गया है।
रोजगार मेले लगाए गए हैं, पशु, स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ है। यह बहुत अच्छी कोशिश है। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी का स्वागत किया और जनसभा को संबोधित किया।

इनके अलावा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उमेश द्विवेदी, विधायक दलबहादुर कोरी, जिला गंगा प्रभारी महेंद्र विश्वकर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पशुपतिशंकर वाजपेयी, पूर्व मंत्री गिरीशनारायण पांडेय, सदर विधायक अदिति सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, रामप्रताप सिंह ने डिप्टी सीएम व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed