फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firing on wife

पत्नी से नाराज युवक ने झोका फायर

Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Firing on wife
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से खफा युवक ने उस पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली पत्नी के बगल से निकल गई। इसके बाद तमंचे के बट से प्रहार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की सुबह क्षेत्र के गांव पूरे ननकू मजरे पट्टी रहस कैथवल की है। गांव निवासी रामबहादुर की बेटी मीनाक्षी यादव की शादी दो साल पहले हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव छतैया निवासी अजीत कुमार उर्फ नीलू से हुई थी। मीनाक्षी की गोद में करीब एक साल का बच्चा भी है। कुछ दिनों पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। तभी से मीनाक्षी मायके में रहने लगी। रविवार शाम को उसका पति नीलू ससुराल पहुंचा। वह रात में वहीं रुक गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पत्नी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नीलू ने आपा खो दिया और तमंचा निकालकर मीनाक्षी पर फायर झोंक दिया। फायरिंग से तो मीनाक्षी बाल-बाल बच गई लेकिन नीलू का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने तमंचे के बट से पत्नी के सर पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। इससे लहूलुहान होकर मीनाक्षी जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मीनाक्षी की दशा देखकर सब दंग रह गए। घायल मीनाक्षी को एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया जहा से उसे ऊंचाहार सीएचसी फिर बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल महिला के भाई राजेंद्र प्रसाद यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed