{"_id":"69444d4ea094eaccb0095ab4","slug":"fault-disrupted-electricity-supply-to-150-villages-overnight-raebareli-news-c-101-1-slko1032-147114-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फाॅल्ट से रातभर बाधित रही 150 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फाॅल्ट से रातभर बाधित रही 150 गांवों की बिजली
Fri, 19 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोहरा पड़ने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी रही। बुधवार रात से विभिन्न इलाकों की लाइनों में आई फॉल्ट के कारण `करीब 150 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। कहीं इंसुलेटर, तो कहीं पर जंपर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को कहीं 10, तो कहीं 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई।
विद्युत उपकेंद्र उतरपारा की बिजली बुधवार की रात एक बजे बाधित हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े सुलखियापुर, खनुवा, नथईपुर, बेलाभेला, सूरजकुंडा, मधुपुरी समेत अन्य गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। कई जगह खराब इंसुलेटरों को बदलकर सुबह करीब 11 बजे तक किसी तरह बिजली की आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र छतोह से जुड़ी सप्लाई लाइनों में फॉल्ट आने से रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली गुल रही।
विद्युत उपकेंद्र खीरों से जुड़ी सप्लाई लाइन में भी बुधवार की रात करीब 11 बजे फाॅल्ट आने से सप्लाई बाधित हो गई। इससे देवगांव, अजीतपुर, मेरुई, निहस्था, सतांव, अजीतपुर, खीरो, पाहो तथा विश्वबैंक फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जले हुए जंफर बदलकर दोपहर तीन बजे तक सप्लाई को दुरुस्त कराया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से सिंचाई की समस्या से भी जूझना पड़ा। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।