{"_id":"637bc80f40c5b22a540ed732","slug":"eight-trains-will-be-canceled-for-three-months-from-december-raibaraily-news-lko6582828115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से तीन महीने के लिए निरस्त होंगी आठ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से तीन महीने के लिए निरस्त होंगी आठ ट्रेनें
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरा भले ही अभी कम नजर आ रहा है, लेकिन कोहरे की आशंका को देखते हुए ट्रेनों के निरस्त करने का फैसला लेना शुरू कर दिया गया है। दिसंबर से तीन महीने के लिए इस जिले से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा करने में असुविधा होगी।
प्रयागराज और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी।
वाराणसी और देहरादून के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14265 जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14266 जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस चार दिसंबर से तीन मार्च तक निरस्त रहेगी। ये सभी गाड़ियां प्रतिदिन चलती हैं।
हफ्ते में दो दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि कोहरे के दृष्टिगत कई गाड़ियां का संचालन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। दिसंबर से निरस्त होने वाली गाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है, ताकि यात्रियों को पहले से जानकारी हो सके।