फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   theft in two school

दो स्कूलों में चोरी

Thu, 09 Jul 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर और परशदेपुर इलाके में बुधवार रात चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालयों से एक  कंप्यूटर समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


 स्कूल की तरफ से तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। हरचंदपुर के मझिगवां करन गांव में रात के वक्त चोर प्राथमिक विद्यालय के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।

वहां रखा एक कंप्यूटर, दो गैस सिलेंडर और एमडीएम बनाने के बर्तन समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र यादव गुरुवार को विद्यालय पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


 एसओ रामऔतार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। उधर, परशदेपुर चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अड़ारू से चोरों ने पांच हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय और रसोई के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर वहां रखी कुर्सी-मेज और एमडीएम बनाने के बर्तन उठा ले गए। शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed