{"_id":"6a95c5bb8da9f618ba0dd0ea","slug":"soldier-on-duty-in-pune-police-seized-his-bike-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139710-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जवान ड्यूटी पर पुणे में... पुलिस ने सीज कर दी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जवान ड्यूटी पर पुणे में... पुलिस ने सीज कर दी बाइक
Mon, 31 Aug 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रजपुरा। थाना पुलिस पर एक सेना के जवान की बाइक कथित तौर पर बिना उनकी मौजूदगी के सीज करने का आरोप लगा है। पुलिस ने जवान को ही वाहन का चालक दर्शाकर 10 हजार रुपये का चालान किया है। जबकि जवान का कहना है कि वह पुणे में ड्यूटी पर थे। बाइक पिछले 50 दिनों से थाने में खड़ी है और ई-चालान व कोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया लंबित होने से रिलीज नहीं हो पा रही है।
जवान परमानंद शर्मा ने पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परमानंद शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को शाम 7:43 बजे उनकी बाइक दुकान के सामने से उठाई गई थी। उस समय वह पुणे में सेना की ड्यूटी पर तैनात थे। उनके पास आधिकारिक रिकॉर्ड और अटेंडेंस प्रमाण भी हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि पुलिस की पूर्व आख्या में उनके बालिग बेटे को नाबालिग बताया गया, जबकि दस्तावेज में वह बालिग है।
जवान ने आरोप लगाया कि पुलिस के अलग-अलग अभिलेखों में घटना के समय को लेकर विरोधाभास है। उन्होंने जीडी, सीसीटीवी और जीपीएस रिकॉर्ड से समय का मिलान कराने की मांग की है। परमानंद शर्मा ने उपनिरीक्षक अंकित सैनी पर धमकी देने और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। हालांकि, उपनिरीक्षक अंकित सैनी ने इन आरोपों को गलत बताया है।