फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Entry of outsiders banned in Labakani village

Deoria News: लबकनी गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Entry of outsiders banned in Labakani village
गौरी बाजार। लबकनी गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। साथ ही, जनपद में जारी निषेधाज्ञा की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दूसरे जनपद से पहुंचे कुछ लोगों ने ग्रामीणों के साथ तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन के रिपोर्ट के आधार पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए लबकनी गांव में बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के आने -जाने पर प्रतिबंध लगा दी है। बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले बिना प्रशासन की अनुमति के कुछ लोगों ने खलिहान की जमीन पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी।
विवाद के बाद प्रशासन ने प्रतिमा को हटवा दिया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन पर पथराव किया गया। पुलिस ने कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले बाराबंकी से आए चंद्रशेखर सहित कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले को एक बार फिर सुर्खियों में लाया।
29 अप्रैल की शाम से अपनी मांगों के समर्थन में कुछ ग्रामीणों के साथ क्रमिक अनशन धरना प्रदर्शन पर बैठे गए। उनकी मांग है कि विवाद के दौरान दर्ज की गई प्राथमिकी वापस ली जाए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पुनः वहीं स्थापित की जाए तथा निलंबित कर्मचारी को बहाल किया जाए।
प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय राय ने बताया कि कुछ बाहर से आए लोग ग्रामीणों को बरगलाकर मामले को बेवजह तूल दे रहें हैं। स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed