फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accusations of beating women and obscenity

Hamirpur News: महिलाओं को पीटने व अश्लीलता का आरोप

Mon, 31 Aug 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accusations of beating women and obscenity
बिवांर। थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी पप्पू पुत्र बिन्दा ने गांव के अरविन्द के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी व बहू को पीटने व अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की रात वह अपने पुत्र के साथ गांव में बने घर में था और उसकी पत्नी रामरानी व बहू रेखा डेरा पर बने घर में थीं। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आरोपी ने घर में घुसकर बहू के साथ अश्लीलता की। बहू का शोर सुनकर उसकी पत्नी जाग गई और आरोपी पर झपटी तो उसने दोनों को बुरी तरह पीट दिया। चेहरे व पेट पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed