{"_id":"6a95c48c87e00cb2290e1c97","slug":"youth-dies-after-car-collision-knocks-helmet-off-his-head-banda-news-c-12-1-jhs1001-1635740-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से सिर से निकला युवक का हेलमेट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से सिर से निकला युवक का हेलमेट, मौत
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन पर मामा को छोड़कर वापस हमीरपुर जा रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका हेलमेट भी सिर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमीरपुर के इचौली थाना क्षेत्र के नायक का पुरवा निवासी कदीर खान ने बताया कि उनका भांजा आरिफ (20) अपने मामा नासिर खान को दिल्ली जाने के लिए बांदा के रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। यहां से वह रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक से वापस हमीरपुर जा रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पास अचानक सामने से विपरीत दिशा से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ का हेलमेट निकलकर सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक ने एक मवेशी को भी टक्कर मार दी, मवेशी की भी मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार व उसके चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए कार चालक कबरई के किदवई नगर निवासी महेश ने बताया कि वह अपनी ससुराल बांदा जा रहा था, तभी अचानक मोड़ पर बारिश की वजह से कार असंतुलित होने से हादसा हुआ है। कदीर के मुताबिक, आरिफ के पिता का बचपन में ही निधन हो चुका है। वह दो भाइयों में छोटा था, मजदूरी करता था। कदीर की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कार और चालक को अपने कब्जे में लिया है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।