फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four cow slaughterers arrested, history-sheeter injured in encounter.

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में चार गोकश गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर घायल

Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four cow slaughterers arrested, history-sheeter injured in encounter.
- गोवंश को बांध कर गोकशी की कर रहे थे तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ कर एक गोवंश को जिंदा बचा लिया। मुठभेड़ में नगर के मिमलाना रोड न्याजूपुरा निवासी एक गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर गोकश शोएब उर्फ भूरा घायल हो गया। गैंगस्टर सहित उसके तीन साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। तमंचा व गोकशी के उपकरण बरामद किए गए। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि देर रात शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि न्याजूपुरा से काली नदी मार्ग पर जंगल में कुछ लोग गोकशी की तैयारी में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोगों ने एक गोवंशीय पशु को बांध रखा था। पुलिस को देखते ही गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कॉम्बिंग में उसके तीन साथियों खालापार निवासी गैंगस्टर जावेद, उम्मेद व मिमलाना निवासी अफसर अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से एक तमंचा, गोकशी के उपकरण बरामद किए। तीन आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि शोएब के खिलाफ गैंगस्टर सहित 11, जावेद के खिलाफ गैंगस्टर सहित नौ मामले पूर्व समय में जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में दर्ज है। अन्य दोनों आरोपियों के अपराधों के बारे में जानकारी की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम बनाई है। रिपोर्ट दर्ज सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed