{"_id":"a65c93ed92bc874803db4b04653e7622","slug":"sp-lawmaker-supporters-beaten-dudhakr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक समर्थकों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक समर्थकों को दौड़ाकर पीटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही नहीं हमलावरों से बचकर भागे समर्थकों की चार पहिया गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में घुस गई। उधर, दूसरे पक्ष ने भी सपा विधायक के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
जिसमें दो लोगों से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही गई है। यह घटना तब हुई, जब मंगलवार को इस क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
खीरों थाना क्षेत्र के मानपुर ग्रामसभा के गांव देवली निवासी एवं हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह और गांव के सुरेंद्र कुमार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान किसी बात को लेकर विधायक और सुरेंद्र कुमार के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। विधायक पक्ष के लोग जीप से प्रचार करने गए थे।
इसी दौरान सपा विधायक के समर्थकों पर हमला बोल दिया गया। जान बचाकर विधायक समर्थक गाड़ी लेकर भागे। इस पर गाड़ी एक बिजली के पोल से टकराने के बाद खड्ड में जा घुसी।
हमलावरों ने विधायक के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे विधायक समर्थक निक्कू सिंह, रिक्की सिंह, विक्की सिंह, राजन घायल हुए। आरोप है कि प्रधान प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार और उसके समर्थकों ने हमला बोला।
उधर, सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने पहले हमला बोलकर मारपीट की। इसमें उसकी तरफ से विशाल, माताबक्श समेत कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसओ आरपी रावत फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एसओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जाएगा।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उधर सपा विधायक का कहना है कि उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई है। ऐसा हार मानने वाले लोगों ने मतदान स्थगित कराने के लिए किया है।