{"_id":"58b077544f1c1bdb2fb23185","slug":"procession-villagers-beaten-five-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने ग्रामीणों को दौड़ाकर पीटा, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने ग्रामीणों को दौड़ाकर पीटा, पांच गंभीर घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
man beaten
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारातियों ने एक गांव में धावा बोलकर ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूल्हे के भांजे की पिटाई किए जाने से बाराती खफा थे।
शादी वाले दिन बाराती कुछ नहीं बोले, लेकिन जब वापस लौटकर आए तो धावा बोलकर मारपीट की। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच के बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के रामचंदरपुर गांव के प्रधान दिलीप तिवारी के भाई अंजनी की गुरुवार को शादी थी। प्रधान का भांजा शिवम रायबरेली से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में चड़रई गांव के पास भांजे की बाइक की टक्कर से मंजु तिवारी घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला को मामूली चोटें आई थी, लेकिन दुर्घटना के बाद गांव के ग्रामीणों ने शिवम की पिटाई कर दी थी। शिवम ने बारात पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी बारातियों को दी थी, लेकिन उस समय बाराती कुछ नहीं बोले थे।
शुक्रवार को बारात आने के बाद कुछ बाराती चड़रई गांव पहुंच गए और महिला के घर वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर ग्रामीणों को भी मारापीटा। मामले की सूचना पाकर कोतवाल परशुराम त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
मारपीट में देवीशरण, बुधराम, पुनीत, शुभम, शोभनाथ और विमला गंभीर रूप से घायल हुई। घायलों में पुनीत, शुभम और शोभनाथ की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
देवी शरण ने रामचंदरपुर ग्राम प्रधान दिलीप तिवारी, रामानंद, गुड्डू, अंजनी, राज कुमार, शिवम के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।