फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Collision between bus and scooter near Dohlu Nala; young man and woman killed.

Kullu News: डोहलूनाला के पास बस और स्कूटी के बीच टक्कर, युवक और युवती की मौत

Thu, 27 Aug 2026 10:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
Collision between bus and scooter near Dohlu Nala; young man and woman killed.
कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के समीप सड़क हादसे में मारे गए मृतको के परिजन पोस्टमार्टम के दौ
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोहलूनाला के समीप मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा निजी बस और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में हुआ।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से थाना पतलीकूहल को डोहलूनाला में सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बस परिचालक अजय कुमार निवासी गांव बलूई, डाकघर अपर खैरा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह बस चालक चिनू राम के साथ रोजाना की तरह बस लेकर मनाली की ओर जा रहे थे।
रात करीब 9:45 बजे बस डोहलूनाला टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर आगे पहुंची थी। इसी दौरान सामने से मनाली की तरफ से एक स्कूटी तेज रफ्तार में आती दिखाई दी।
परिचालक के बयान के मुताबिक स्कूटी गलत दिशा में आ गई और बस से टकरा गई। बस चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी।
हादसे में स्कूटी चालक कशिश पुत्री सुंदर लाल, निवासी गांव एवं डाकघर सेहली, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठे आदित्य पुत्र पवन कुमार, निवासी गांव त्रिफालघाट, डाकघर भटेड़ा, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों की उम्र 17-17 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
रात के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना ने दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बस परिचालक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है।

कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के समीप सड़क हादसे में मारे गए मृतको के परिजन पोस्टमार्टम के दौ

कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के समीप सड़क हादसे में मारे गए मृतको के परिजन पोस्टमार्टम के दौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed